रेवाड़ी। भारती स्वतंत्रता संग्राम की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में आगामी डेढ़ साल तक जिलावासियों को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं व गौवशाली इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। महोत्सव हरियाणा के विकास का प्रतिबिंब है। इसके लिए जिले के सभी विभाग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विशेष कार्य योजना तैयार करें। उक्त बातें डीसी यशेंद्र सिंह ने कहीं हैं। वे सोमवार को आजादी अमृत महोत्सव के तहत आयोजित गतिविधियों के मद्देनजर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
बैठक में वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव कौशल, सीएम के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने विस्तार से महोत्सव के आयोजन बारे में आवश्यक जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी वीर योद्धाओं की भूमि है और ऐसे वीर योद्धाओं को स्मरण करते हुए आगामी 15 अगस्त 2023 तक आजादी अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में विभागीयस्तर पर 75 कार्यक्रमों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यक्रम की योजना को मूर्त रूप देंगे। ताकि जिला की जनता को स्वतंत्रता संग्राम में जिला के योगदान बारे प्रभावी रूप से पता लग सके। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में इंडिया 2047 के विजन के साथ ही हरियाणा 2047 विजन के अनुरूप विकास योजनाओं का भी प्रारूप तैयार करते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने जिला में स्थित विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में आजादी अम़त महोत्सव के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर वेबसाइट पर अपडेट करने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों में तथा लेटर हेड पर आजादी के अमृत महोत्सव थीम को शामिल करें। इस अवसर पर सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एच.पी.बंसल, पीओ आईसीडीएस उर्मिल सिवाच, डीईओ नसीब सिंह, डीपीसी वीरेंद्र नारा, डीएसओ मदनलाल, जिा सैनिक बोर्ड सचिव कर्नल सरिता यादव व एआईपीआरओ डा.अश्विनी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।