{"_id":"688bb4c748ac7567640a9caf","slug":"awareness-rally-taken-out-under-road-safety-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1001-223469-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
सड़क रूल्स लाइफ टूल्स सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। सीजेएम व डीएलएसए सचिव अमित वर्मा के नेतृत्व में सड़क रूल्स-लाइफ टूल्स विषय पर जिले में एक महीने से चला आ रहा सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चेतना रैली के साथ संपन्न हुआ।
अभियान के समापन पर आयोजित हुई विशेष रैली को संबोधित करते हुए सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, गुड समैरिटन कानून, मोटर व्हीकल एक्ट, सड़क दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अभियान के दौरान जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों व विधिक विशेषज्ञों की सहभागिता से पोस्टर प्रदर्शनी, सेमिनार और सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसके माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का पालन करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना आदि के प्रति जागरूक किया गया।