{"_id":"675f1ac9341d34817f0e76b7","slug":"attempt-to-steal-captains-car-incident-captured-in-cctv-camera-rewari-news-c-198-1-rew1001-212810-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैप्टन की कार चुराने की कोशिश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैप्टन की कार चुराने की कोशिश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sun, 15 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 01गाड़ी चुराने का प्रयास करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर। स्रोत : वीडियो ग्रैप
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 निवासी कैप्टन ललित कुमार की बीती रात कार चोरी की कोशिश की गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शहर के सेक्टर-3 निवासी कैप्टन ललित कुमार ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। 14 दिसंबर को रात सवा दो बजे आए दो चोर अपनी कार उनकी कार के पीछे खड़ी कर दी और उनकी कार चोरी करने की कोशिश की। चोरों ने कार के दरवाजे, पिछला शीशा, डैशबोर्ड, हैंडल लॉक और म्यूजिक सिस्टम तोड़ दिए। इसके बाद भी वे कार चुराने में सफल नहीं हुए। तभी सेक्टर का चौकीदार भी वहां से गुजरा। यह देख दोनों चोर अपनी कार के पीछे छिप गए।
इसी दौरान पड़ोस की एक महिला करीब साढ़े तीन बजे मंदिर जाने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकली तो उसे कार का बोनट खुला मिला और दो लोगों को कार के पास देखा। उसने वापस अपने घर जाकर पति को जानकारी दी। पति ने कैप्टन को फोन पर मामले की सूचना दी। जैसे ही कैप्टन घर से बाहर आए तो चोर अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। इस घटना से लोग भी काफी डरे हुए हैं। क्योंकि जिस तरह से चोर बेखौफ होकर गाड़ी चुराने का प्रयास कर रहे थे, लोगों को डर सता रहा है कि कहीं फिर से चोर ना आ जाएं।