{"_id":"681e55937edf379f5b0b287a","slug":"attempt-to-rob-a-businessman-closing-his-shop-one-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-219256-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान बंद कर जा रहे व्यापारी से लूट का प्रयास, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान बंद कर जा रहे व्यापारी से लूट का प्रयास, एक को पकड़ा
Sat, 10 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कस्बा में दुकान बंद कर घर जा रहे व्यक्ति से तीन युवकों ने कैश का बैग छिनने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर एकत्रित हुए दुकानदारों ने एक लुटेरे को मौके पर ही दबोचा लिया। बाकी दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। प्राथमिक पूछताछ में पकड़ा युवक गांव गुरावड़ा का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस अभी युवक से पूछताछ कर रही है। पीड़ित कालू ने बताया कि उसकी राधा कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। वह रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास दुकान बंद करके शिव कॉलोनी की तरफ जा रहा था। उसके हाथ में कैश का बैग का था।
जैसे ही लाइन पार की तो पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने बैग को छिनने का प्रयास किया। शोर मचाया तो आस पास के दुकानदार आए ओर भागते हुए एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस लूट के प्रयास में पकड़े युवक को थाने में ले गई। कोसली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि हमने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, बाकियों की तलाश जारी है। पूछताछ में और आरोपियों की जानकारी मिलेगी।