{"_id":"610ec1208ebc3e7333486c1c","slug":"attack-on-two-health-workers-who-went-to-investigate-malaria-in-dharuhera-rewari-news-rtk620298045","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में मलेरिया की जांच करने गए दो स्वास्थकर्मियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा में मलेरिया की जांच करने गए दो स्वास्थकर्मियों पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। उप सिविल सर्जन (मलेरिया) कार्यालय की सूचना पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक निजी अस्पताल में गए हेल्थ निरीक्षक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हेल्थ निरीक्षक दलजीत सिंह ने बताया है कि रेवाड़ी स्थित उप सिविल सर्जन कार्यालय से सूचना मिली थी यहां के एक निजी अस्पताल में एक मलेरिया का मरीज है। वह एमपीएचडब्ल्यूए सन्नी के साथ मरीज की जानकारी के लिए नंदरामपुर बास रोड स्थित उक्त अस्पताल में गए थे। अस्पताल में ऐसा कोई मरीज नहीं मिला। अस्पताल से बाहर जाने लगे दो युवकों ने पकड़ लिया और मारपीट करते हुए वापस अस्पताल में ले गए। उन्होंने मारपीट का कारण पूछा तो दोनों ने कहा कि वह लुटेरे हैं। आरोपियों ने उनका मास्क व डायरी भी फाड़ दी। वह किसी तरह वहां से बच कर लौटे और पुलिस को मामले की सूचना दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।