{"_id":"5e6d1bac8ebc3ea7c13c2a5c","slug":"atm-loot-rewari-news-rtk5468589136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन पहले एटीएम तोड़कर हुई 23 लाख की लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन पहले एटीएम तोड़कर हुई 23 लाख की लूट का खुलासा
विज्ञापन
एटीएम लूट के आरोपी के साथ पुलिस।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को सीआईए रेवाड़ी व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के तिजारा निवासी इरफान के रूप में हुई है। शनिवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दस दिन पूर्व 4 मार्च को एटीएम से 23 लाख रुपये की लूट हुई थी।
रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्या सागर व मॉडल टाउन थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक गढ़ी बोलनी रोड पर सेक्टर-18 के निकट देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद दोनों टीमों ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन युवक को हथियारों सहित दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरफान निवासी तिजारा, राजस्थान बताया।
पिकअप से एटीएम लूटने आए थे लुटेरे
आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि 4 मार्च को पुलिस लाइन के सामने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी की थी। वह अपने साथियों के साथ पिकअप गाड़ी से वारदात स्थल पर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
कोलकाता में भी दो एटीएम मशीन तोड़ी
आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कोलकाता में भी दो एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भी पहचान कर चुकी है। जिन्हें काबू करने केलिए टीमों का गठन कर दबिश शुरू कर दी है।
चार दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में गहनता सेे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि जिले में एटीएम मशीन से नकदी चोरी करने वाले बदमाशों ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी।