{"_id":"694d7c959c7e59015f07b589","slug":"atal-bihari-vajpayee-was-a-man-of-the-era-dr-vandana-rewari-news-c-198-1-rew1001-231023-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगपुरुष थे अटल बिहारी वाजपेयी : डॉ. वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगपुरुष थे अटल बिहारी वाजपेयी : डॉ. वंदना
Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में दीप जलाती जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व महिला कार्यकर्
रेवाड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित होने वाले सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल राजनेता ही नहीं बल्कि युगपुरुष थे।
इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय परिसर में बनाई गई आकर्षक और कलात्मक रंगोली के साथ हुआ, जो पूर्णतः प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई थी। जैसे ही संध्या हुई, पूरा भाजपा कार्यालय दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर रामपाल यादव, हुकम चंद यादव, सिंहराम महलावत, कुलदीप चौहान, जतिन अरनेजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।