फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Assembly session: MLA raised the issue of Rewari and Dharuhera bus stand

विधानसभा सत्र : विधायक ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा बस स्टैंड का उठाया मुद्दा

Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assembly session: MLA raised the issue of Rewari and Dharuhera bus stand
रेवाड़ी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक चिरंजीव राव ने रेवाड़ी व धारूहेडा के बस स्टैंड पर मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने धारूहेडा बस स्टैंड और रेवाड़ी बस स्टैंड के तैयार होने के बारे में जानकारी ली। इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि धारूहेडा का बस स्टैंड सार्वजनिक उपयोग के लायक नहीं है। रेवाड़ी बस स्टैंड का भी कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों बस स्टैंड दो साल में तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा तो देती है , लेकिन कोई विकास कार्य नहीं कराती है। यदि सरकार चाहती तो दोनों बस स्टैंड अब तक तैयार हो सकते थे, लेकिन सरकार की मंशा इसे तैयार कराने की नहीं है। बीते 7 साल में भाजपा सरकार बस स्टैंड का कार्य भी शुरू नहीं करवा पाई है, जबकि परिवहन मंत्री स्वयं मानते हैं कि धारूहेड़ा बस स्टैंड तो सार्वजनिक उपयोग के लायक भी नहीं है। वहीं रेवाड़ी में जाम की समस्या आम हो गई है। जाम की समस्या के समाधान के लिए रेवाड़ी प्रशासन द्वारा सर्कुलर रोड को वन वे कर दिया है, जिससे जनता बहुत परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि रेवाडी का बस स्टैंड शहर के बाहर बन जाए तो जाम की समस्या का समाधान भी हो जाएगा, लेकिन सरकार को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed