फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ASHA worker said - If the government does not fulfill the demands till 25, there will be agitation

Rewari News: आशा कार्यकर्ता बोलीं- सकार ने 25 तक मांगें पूरी नहीं की तो होगा आंदोलन

Tue, 22 Aug 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
ASHA worker said - If the government does not fulfill the demands till 25, there will be agitation
रेवाड़ी। जाटूसाना पीएचसी के बाहर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी रेवाड़ी की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले की सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी व पीएचसी में धरना-प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
वहीं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्दी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 25 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय में जिलास्तरीय धरना देकर प्रर्दशन किया जाएगा। जिला सचिव संतोष यादव ने बताया कि यूनियन 9 अगस्त से लगातार आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

जिला सचिव ने बताया कि दिए गए ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट पर एकमुश्त आर्थिक सहायता देने, सभी सीएचसी व पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए आराम गृह बनाने, आनलाइन काम का दबाव ना बनाने, आनलाइन काम के लिए डाटा इंट्री आपरेटर रखने, सीएचसी व पीएचसी में आने जाने के लिए मुफ्त बस पास देने आदि यूनियन की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी हरियाणा के राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने सरकार से मांग की कि अपने अहंकार को छोड़कर जनहित में आशा कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों को बातचीत के माध्यम से तुरंत पूरा करें।

इस अवसर पर यूनियन की राज्य उपप्रधान सुषमा यादव, पूनम यादव, अनीता देवी, आशा देवी, विजय लक्ष्मी मंदौला, पिंकी पाडला, आशा मनेठी, सोनू शर्मा, मीना देवी, अंजू बाला बिहारीपुर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed