फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   As the temperature drops, the purchase of warm clothes increases in the markets.

Rewari News: तापमान में गिरावट आते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी

Mon, 24 Nov 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
As the temperature drops, the purchase of warm clothes increases in the markets.
भाड़ावास मार्ग पर लगी दुकान। संवाद - फोटो : टूंडला के अकबरपुर में श्रीमद भागवत कथा सुनते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत व अन्य संवाद
रेवाड़ी। मौसम में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही सुबह-शाम के समय गलन महसूस होने लगी है। तापमान में गिरावट आते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर और ऊनी दस्तानों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर के बाजार में पिछले कुछ दिनों से गर्म वस्त्रों की बिक्री में तेजी आई है। पिछले कुछ महीनों से मंदी का सामना कर रहे कपड़ा व्यापारियों के लिए यह ठंड राहत लेकर आई है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के कपड़ा व्यापारी राजेश ने बताया कि जैसे ही तापमान गिरा, बिक्री में 40 से प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। लोग अब पूरी तैयारी के साथ सर्दी का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार विजय यादव व राजू सैनी का कहना है कि इस बार सर्दी पिछले साल की तुलना में कुछ पहले ही दस्तक दे चुकी है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों ने अब स्वेटर, टोपी और मोजे पहनने शुरू कर दिए हैं।
बच्चों के लिए ऊनी स्वेटर, स्कूल यूनिफॉर्म और महिलाओं के लिए शॉल व कार्डिगन की डिमांड काफी बढ़ी है। वहीं रेलवे रोड स्थित फुटवियर दुकानदार का कहना है कि सर्दी शुरू होते ही लोग गर्म जूते और स्लीपर खरीदने लगे हैं। ऊनी मोजों और दस्ताने की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कुछ दुकानदारों ने नए विंटर कलेक्शन भी बाजार में उतारे हैं।




सड़कों किनारे फैल रही मूंगफली और गजक की खुशबू

सर्दी के मौसम में लोगों की खानपान की आदतें भी बदलने लगी हैं। जैसे ही गलन बढ़ी, सड़क किनारे मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ से बनी गजक बेचने वालों की स्टॉलें सजने लगी हैं। पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड और चौक बाजार में शाम के समय मूंगफली भुनने की खुशबू से पूरा इलाका महकने लगा है। दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में बिक्री दोगुनी हुई है। ठंडी हवाओं के साथ मूंगफली और गजक का स्वाद लोगों को खींच लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed