फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   As the heat increases, the demand for watermelon in the market increases.

Rewari News: गर्मी बढ़ते ही बाजार में तरबूज की मांग बढ़ी

Tue, 28 Apr 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
As the heat increases, the demand for watermelon in the market increases.
बावल रोड स्थित तरबूज की दुकान से खरीददारी करते ग्राहक।
रेवाड़ी। जिले में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी के साथ ही बाजार में तरबूज की मांग में भी तेजी आई है। गर्मियों में तरबूज का सेवन शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और लू व डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन

फल विक्रेताओं ने बताया कि इन दिनों बाजार में तरबूज की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें खास तौर पर राजस्थान से आने वाले तरबूज की मांग ज्यादा है। बाजार में अरूणा, सुपर रेड, कैरेला, पीला, शुगर और ब्लैक डायमंड जैसी किस्में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

अरूणा तरबूज हाइब्रिड किस्म का होता है जिसकी बाहरी परत गहरे हरे रंग की होती है और उस पर हल्की धारियां होती हैं। यह स्वाद में काफी मीठा होता है। वहीं, सुपर रेड तरबूज का गूदा गहरे लाल रंग का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर तरबूज आकार में छोटा और गोल होता है, जो अंदर से बेहद मुलायम और मीठा होता है। वहीं, ब्लैक डायमंड तरबूज गहरे हरे रंग का होता है, जो लगभग काला दिखाई देता है और स्वाद में मीठा व रसदार होता है।

गर्मी बढ़ते ही तरबूज की मांग में उछाल
रेलवे रोड स्थित फल विक्रेता सलीम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तरबूज की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल तरबूज की सप्लाई अलवर और जयपुर से अधिक मात्रा में आ रही है, जिससे बाजार की जरूरतें पूरी की जा रही हैं। बावल चौक पर तरबूज विक्रेता मोहित का कहना है कि वर्तमान में तरबूज की आवक कम होने के कारण इसके दाम ऊंचे बने हुए हैं। फिलहाल तरबूज की आवक कम है, जिसकी वजह से इसके भाव 30 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बने हुए हैं। जैसे-जैसे बाजार में आवक बढ़ेगी, वैसे-वैसे कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

--------
इस दामों में बिक रहे तरबूज :
तरबूज की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो सुपर रेड 40 से 50, पीला तरबूज 40 से 60, शुगर 30 से 35, ब्लैक डायमंड 30 से 40 रुपये और स्वीट तरबूज 40 से 50 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed