फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   As the heat increased, the prices of lemon started touching the sky.

Rewari News: गर्मी बढ़ते ही नींबू के दाम छूने लगे आसमान

Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the prices of lemon started touching the sky.
फोटो: 07रेवाड़ी। सब्जी मंडी में एक दुकान पर रखे नींबू। संवाद
रेवाड़ी। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान से लोगों का गर्मी से अब बुरा हाल होने लगा है। मौजूदा समय में नींबू की मांग भी काफी बढ़ चुकी है। इस वजह से दाम भी आसमान छूने लगे हैं। शहर में नींबू 160 से 200 रुपये किलोग्राम के हिसाब से विक रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के दुकानदार राजेश, सुनील, विनोद का कहना है कि नींबू के भाव में आज तक उन्होंने इतनी तेजी कभी नहीं देखी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते दिनों में अन्य राज्यों में ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते नींबू की फसल काफी खराब हो चुकी थी। उनका कहना है कि आने वाले दिनों मेंजैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी नींबू के दामों में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। अभी तो अप्रैल चल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। तब दाम 300 रुपये किलो तक भी पहुंच सकता है। दुकानदार रमेश ने बताया कि गर्मी बढ़ने से लोग नींबू खरीदने ती दुकान पर आ रहे हैं,लेकिन बड़े दामों से खरीद करने से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन


शिकंजी का दाम बढ़ा :

नींबू के भाव बढ़ने से शिकंजी की मांग में काफी कमी देखी जा रही है। कुछ दिन पहले शिकंजबी का गिलास 10 से 15 रुपये मिल जाता था। वहीं मौजूदा समय में 20 से 30 रुपये की बिक रही है। दुकानदार राजू ने बताया कि नींबू के दम बढ़ने से काफी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed