फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   As soon as the outbreak of heat increases, two to three patients on one bed in the civil hospital of Kosli

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही कोसली के नागरिक अस्पताल में एक बिस्तर पर दो - तीन मरीज

Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as the outbreak of heat increases, two to three patients on one bed in the civil hospital of Kosli
सामान्य अस्पताल में एक बिस्तर पर दो मरीज और एक तिमारदार। - फोटो : Rewari
क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही सामान्य अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है और बिस्तर कम हो रहे हैं। ऐसे में एक बिस्तर पर दो मरीज और किसी बिस्तर पर दो मरीज और एक तिमारदार आसानी से देखा जा सकता है। उधर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी गर्मी के दौरान लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं होने का दावा कर रहे हैं। बता दें, कोसली उपमंडल में गर्मी बढ़ते ही उल्टी, बुखार और दस्त बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विभाग के अनुसार कोसली के सामान्य अस्पताल में मरीजों के लिए 50 बिस्तर अब कम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जब से मरीज बढ़े हैं तब से एक बिस्तर पर दो या तीन मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। इस उपमंडल में बीस से अधिक गांवों से कोसली अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं। लोगों के मुताबिक गर्मी के मौसम में बीमारी अधिक लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। कोसली क्षेत्र में पेयजल की वजह काफी लोगों को पेट संबंधी बीमारियां अक्सर घेर लेती हैं। ऐसी स्थिति में इन मरीजों को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

गर्मी में अभी महामारी जैसी कोई बात नहीं। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने से उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है। अस्पताल में बिस्तरों की कमी की समस्या नहीं है। हमारे पास काफी बड़ा अस्पताल भवन है।
विज्ञापन

- डॉ. जयपाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, कोसली।
फोटो - 19 और 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed