फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Artificial Ghat ready for Chhath Puja at Solharahi pond

Rewari News: सोलहाराही तालाब में छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाट तैयार

Tue, 21 Oct 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Artificial Ghat ready for Chhath Puja at Solharahi pond
फोटो: 22रेवाड़ी। सोलहराही तालाब में छठ पूजा के लिए बनाया गया कृत्रिम घाट। संवाद
रेवाड़ी। सेक्टर-1 स्थित सोलहराही तालाब में छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई व सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गई है। तालाब में कृत्रिम घाट तैयार कर दिया गया है। तालाब परिसर में करीब 125 फीट लंबा स्नान टब बनाया गया है।
विज्ञापन

समिति की ओर से सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। छठ पर्व पर 27 अक्तूबर की शाम को और 28 अक्तूबर को सुबह अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल सेवा समिति के सचिव अश्विनी कुमार, सदस्य हरीश चंद, भोला चौधरी और अरुण कुमार ने बताया कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं ताकि अंतिम समय में कोई समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल प्रबंधन, सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, पंडाल सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना भी बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर विशेष स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे जो श्रद्धालुओं की मदद करेंगे।
पिछले वर्ष छठ महापर्व का आयोजन अनाज मंडी मार्ग के पास खाली स्थान पर किया गया था। उस समय श्रद्धालुओं की भीड़ और सुविधाओं की कमी के चलते कई तरह की चुनौतियां सामने आई थीं। इस बार प्रशासन और समिति दोनों की ओर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।


6 से 7 हजार लोग छठ महापर्व में शामिल होते हैं
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-1 में मनाया जाने वाले छठ पर्व में करीब 6 से 7 हजार लोग छठ महापर्व में शामिल होते हैं। महिलाओं से लेकर पुरुष और बच्चे सभी मिलकर व्रत, गीत और पूजा-पाठ के माध्यम से सूर्य देव और छठी माई की आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed