फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrival of wheat along with mustard continues in the grain market, lifting work slow

Rewari News: अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक जारी, उठान कार्य धीमा

Tue, 08 Apr 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrival of wheat along with mustard continues in the grain market, lifting work slow
रेवाड़ी अनाज मंडी में लगा सरसों का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक रोजाना हो रही है। रेवाड़ी अनाज मंडी में 7 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अभी तक 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, गेहूं की 5600 क्विंटल की खरीद हुई है। कोसली अनाज मंडी में 24 हजार क्विंटल सरसों पहुंचा था, करीब 13 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई है।
विज्ञापन

गेहूं 10500 क्विंटल पहुंचा, करीब 9 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। बावल अनाज मंडी में किसानों से 2 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। वहीं, सरसों और गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है। इस दौरान अनाज मंडी में ट्रैक्टर की लाइन भी लगी रही। साथ अनाज मंडी में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, अनाज मंडी में सरसों का उठान धीमा होने के कारण व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। इससे आढ़ती और किसान दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। जितनी आवक हो रही है, उसका 50% ही अभी उठान हो पा रहा है। ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट गई हैं। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है। आढ़ती चाहते हैं कि सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मापदंड पर ही होगी खरीद : डीएम

हैफेड के डीएम प्रवीण शर्मा ने कहा कि गेहूं में 12 फीसदी से कम नमी होनी चाहिए। मापदंड पर खरा उतरने वाली ढेरी की ही खरीद की जाएगी। इसलिए किसान परेशानी से बचने के लिए अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके लाएं। हैफेड का रेवाड़ी मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खरीद का शेड्यूल है। कोसली की मंडी में भी मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को भी शेड्यूल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed