फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested for cheating in the name of getting loan for tractor

ट्रैक्टर के लिए लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating in the name of getting loan for tractor
रामपुरा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर के लिए लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी करके जमीन हड़पने व लोन के पैसे नहीं देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिले के गांव मोतला कलां निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव जैनाबाद निवासी हरपाल ने 29 अक्तूबर 2018 को पुलिस में शिकायत दी थी कि वह खेतीबाड़ी करता है और कम पढ़ा-लिखा है। उसने वर्ष 2011 में खेतीबाड़ी के लिए ट्रैक्टर खरीदने के लिए ट्रैक्टर विक्रेता एजेंसी निर्मल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुरेंद्र सिंह से संपर्क किया था। सुरेंद्र ने ट्रैक्टर पर लोन दिलवाने के लिए उससे जमीन के सभी का कागज मंगवा लिए। सुरेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर की कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये है। हरपाल ने बताया कि सुरेंद्र ने उसे कुछ बताए बिना ही उसकी जमीन के कागज के आधार पर पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रास मार्केट से लोन करवा लिया। उसने लोन के पैसे लेने के बाद न तो मुझे ट्रैक्टर दिया और न ही लोन के पैसे दिए। उसके हस्ताक्षर किए हुए कुछ चेक भी रख लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी जमीन के कागजातों से छेड़छाड़ कर धोखे से जमीन भी बेच दी। वर्ष 2015 में जब बैंक के अधिकारी उसके घर आए तो उसे धोखाधड़ी के बारे में बता चला। रामपुरा थाना पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed