फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested five thousand prize crook Hukum absconding for two years

दो साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश हुकुम गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Arrested five thousand prize crook Hukum absconding for two years
रेवाड़ी। गुरुग्राम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की गुरुग्राम यूनिट ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2020 में रेवाड़ी के महिला थाना में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी अनिता ने बताया कि राजस्थान के दौसा जिले के बिसराना ढाणी निवासी हुकम सिंह पर 26 मई 2020 को रेवाड़ी की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। बाद में आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। 2 साल बीत जाने के बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो गुरुग्राम एसटीएफ ने कमान संभाली। एसटीएफ की गुरुग्राम यूनिट में शामिल एसआई सुनील कुमार, एसआई विकास, एचसी सूर्यकांत, दिनेश कुमार व नरेंद्र कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू किए। मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी हुकम सिंह बावल में बनीपुर चौक के पास खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने उसकी घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हुकम को महिला थाना पुलिस रेवाड़ी के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed