{"_id":"69f655f77ca4e735ab06287c","slug":"archana-kochhar-santara-devi-received-the-smriti-maha-kalamveer-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-237793-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अर्चना कोचर संतरा देवी को मिला स्मृति महा कलमवीर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अर्चना कोचर संतरा देवी को मिला स्मृति महा कलमवीर सम्मान
Sun, 03 May 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव तुबाहेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रेरणा सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित सम्मान और पुस्तक वितरण समारोह में रोहतक की साहित्यकार अर्चना कोचर को संतरा देवी स्मृति महा कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। ढाकला के जोरावर सिंह को मामन सिंह पर्यावरण मित्र पुरस्कार दिया गया।
यह कार्यक्रम डॉ. महावीर सिंह के सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 15 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि जय किशन ढिल्लो ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार करते हैं। इस अवसर पर डॉ. सतबीर इंदौरा ने बताया कि डॉ. महावीर सिंह वर्ष 2010 से अपनी माता संतरा देवी की स्मृति में यह सम्मान देते आ रहे हैं, जिसके तहत नकद राशि, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष से उन्होंने अपने पिता की स्मृति में पर्यावरण मित्र पुरस्कार भी शुरू किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।