{"_id":"695ab52535badf87d80ea2f4","slug":"approval-given-for-construction-of-new-bus-stand-work-begins-rewari-news-c-198-1-rew1001-231551-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए बस स्टैंड निर्माण को मिली मंजूरी, कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए बस स्टैंड निर्माण को मिली मंजूरी, कार्य शुरू
Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 12 का वह स्थान जहां पर बनेगा बस स्टैंड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सेक्टर 12 में निर्धारित भूखंड पर नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। बस स्टैंड भवन और वर्कशॉप निर्माण के लिए 65 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने 42.89 करोड़ का टेंडर जारी किया है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक कार्य जाएगा। इसके लिए अलग से टेंडर जारी होगा। निर्माण की समयसीमा 2 साल तय है।
जिले में 15 जून 2025 को आयोजित रैली के दौरान सीएम नायब सैनी ने बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप का शिलान्यास किया था। शहर के सर्कुलर रोड पर बना मौजूदा बस स्टैंड 1973 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद से ही डिपो लगातार उपेक्षा का शिकार बना रहा है।
बस स्टैंड भीड़ वाले इलाके में स्थित है और इसका भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के समय बस स्टैंड के भवन का प्लास्टर तक गिरता रहता है। बस अड्डे परिसर में बारिश के दिनों में मुसीबत पैदा हो जाती है। परिसर में बारिश का पानी भर जाता है। हाल ये हो जाते हैं कि बस अड्डे के अंदर प्रवेश तक कर पाना यात्रियों के लिए परेशानी भरा बना रहता है।
विज्ञापन
-
हुड्डा शासन में हुई थी बस अड्डे की घोषणा
वर्ष 2008-09 में हुड्डा शासन में बस अड्डे की घोषणा हुई थी। आबादी के हिसाब से परिवहन क्षेत्र में शहर काफी पिछड़ा हुआ है। मौजूदा समय में 177 रोडवेज बसों की जरूरत है। अभी विभाग के पास 158 बसें मौजूद हैं। कई ग्रामीण रूटों पर तो रोडवेज की बसें भी नहीं पहुंच रही हैं। मौजूदा बस स्टैंड की हालत भी खस्ताहाल है। बसे खड़ी करने की जगह डिपो में नहीं होती है। पुराने बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से 2011 में लगभग 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद मुआवजे को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। 2 साल पहले पूरी जमीन कब्जा मुक्त हुई थी।
--
90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेगा
प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी डिपो को 5 इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराई हैं। आने वाले समय में डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। इस वजह से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेगा और तीन एकड़ जमीन पर पूरा स्टेशन होगा। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी, जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इस पर 13 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च होंगे।
-
जाम में फंस जाती हैं बसें
वर्तमान में बस अड्डा शहर के बीचों बीच है। शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर बस अड्डे के कारण शहर जाम लगा रहता है जिससे लोग परेशान होते हैं। एक तो यात्री दबाव ज्यादा, उस पर निजी बसें और करीब 1300 ऑटो के कारण हर समय जाम के हालात रहते हैं। बस अड्डे के साथ ही नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी एरिया से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसमें रोडवेज बसें फंसकर खड़ी हो जाती हैं तो कभी जाम का खुद भी कारण बनती हैं।
वर्जन
रेवाड़ी में नए बस स्टैंड का निर्माण कराने की मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण स्थल की सफाई शुरू करवा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-सत्येंद्र, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।