फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply till 31 in IGUU's B.Pharmacy course

आईजीयू के बी.फार्मेसी कोर्स में 31 तक करें आवेदन

Mon, 09 Aug 2021 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Apply till 31 in IGUU's B.Pharmacy course
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में संचालित बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बी.फार्मेसी (लीट) के लिए एक सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

आइजीयू में वर्ष 2016 से बी.फार्मेसी कोर्स संचालित हैं। यह कोर्स फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित है। इसके लिए विश्वविद्यालय आनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा विभिन्न माध्यम से शिक्षा प्रदान कराई जा रही है।
विज्ञापन

बी.फार्मेसी में हैं रोजगार के अच्छे अवसर:
फार्मेसी एक ऐसा सेक्टर है जो काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। फार्मास्यूटिकल मार्केट उन सेक्टरों में से एक है, जिसने पिछले कुछ सालों में काफी विकास किया है। यह कोर्स करने के बाद छात्र विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभाग जैसे कि अस्पताल फार्मेसी, क्लीनिकल फार्मेसी, रिसर्च सेंटर, मेडिकल स्टोर, सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट, एजुकेशनल संस्था व स्वास्थ्य केंद्र आदि में फार्मासिस्ट, ड्रग कंट्रोलर आफिसर, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, क्लीनिकल रिसर्चर, मार्केट रिसर्च ऐनालिस्ट, मेडिकल राइटर, एनालिटिकल केमिस्ट, रेग्युलेटरी मैनेजर जैसे पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। 12वीं विज्ञान संकाय के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान या गणित की योग्यता अनिवार्य है। बैचलर आफ फार्मेसी चार साल का कोर्स है और बी.फार्मेसी (लीट) के लिए डी.फार्मेसी की योग्यता अनिवार्य है। ऐेसे विद्यार्थी का दाखिला में द्वितीय वर्ष में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed