फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications invited for state level women awards

Rewari News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for state level women awards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाने वाले राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पुरस्कारों के लिए महिलाएं 30 नवंबर तक पुराना उपायुक्त कार्यालय के समीप महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन दे सकती हैं। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान व मान्यता देना है, ताकि वे भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन सकें। यह भारतीय समाज में और उनके संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं की बहुमुखी भूमिका को स्वीकार करने और प्रोत्साहित करने के लिए समाज की मानसिकता को बदलने में भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ-टाइम अचीवर्स अवॉर्ड, सोशल वर्कर अवाॅर्ड तथा सुषमा स्वराज अवाॅर्ड के लिए निर्धारित राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए योग्यताएं व शर्तें महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed