रेवाड़ी। अधिवक्ता अनूप धनखड़ को भाजपा जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस खुशी जताते हुए अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटी।
रेवाड़ी जिला बार में कार्यरत अधिवक्ता अनूप धनखड़ ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान समेत शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। धनखड़ की नियुक्ति पर बावल बार में मिठाई भी बांटी गई। बावल बार के प्रधान एडवोकेट प्रवीण नैचाना समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।