{"_id":"678014f208fb851bf0022c96","slug":"another-accused-of-cheating-a-woman-by-digital-arrest-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-213765-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डिजिटल अरेस्ट कर महिला से ठगी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डिजिटल अरेस्ट कर महिला से ठगी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 05 रेवाड़ी। महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। स्र
- फोटो : उचवाखेड़ा गांव में रामू का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 4.49 लाख रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के मोहाली के सेक्टर-80 साहिबजादा अजीत सिंह नगर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई हैं। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि 16 दिसंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह अंधेरी मुंबई से सीबीआई का स्पेशल ऑफिसर राजेश मिश्रा बोल रहा है। उनका केनरा बैंक में एक फर्जी खाता पाया गया है। बाद में उसने वीडियो कॉल की, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में था। उसने कहा कि नरेश गोयल धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है। उसके घर से तुम्हारा आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अब तुम्हें भी इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। महिला ने बताया कि पुलिस की वर्दी में देखकर वह घबरा गई। उसके साथ आरोपी ने वीडियो कॉल पर दो से तीन घंटे तक बात करते हुए पैसे की मांग की गई।
उसने पहले बताए गए यूपीआई नंबरों पर 99 हजार रुपये और बाद में 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उससे और पैसों की मांग की गई, तो उसे हकीकत का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के पुरानी अनाज मंडी निवासी अजीत व राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिवसिंहपुरा निवासी रोहित, कृष्ण कुमार व अजयपाल उर्फ बब्लू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि महिला द्वारा ट्रांसफर किए गए 3.5 लाख रुपये अजीत के खाते में गए थे। अजीत ने रोहित के कहने पर अपना खाता कृष्ण कुमार व अजय पाल उर्फ बबलू के माध्यम से कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता लगा था कि साइबर ठगी में अजीत के अलावा पंजाब के मोहाली के सेक्टर-80 साहिबजादा अजीत सिंह नगर निवासी संदीप कुमार का भी बैंक खाता प्रयोग किया गया था। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी पंजाब के मोहाली के सेक्टर-80 साहिबजादा अजीत सिंह नगर निवासी संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।