फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in the case of providing fake certificate

Rewari News: फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of providing fake certificate
कोसली (रेवाड़ी)। कोसली पुलिस ने कोरोना काल में स्कूलों में प्रवेश और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने के लिए फर्जी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव कनेहटी का निवासी है। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं और स्कूल में प्रवेश के लिए प्रस्तुत किए गए कई पात्रता प्रमाणपत्र फर्जी मिले थे।
विज्ञापन

बोर्ड ने प्रदेशभर के 92 स्कूलों के 129 विद्यार्थियों को चिह्नित किया था जिन्होंने फर्जी सेकेंडरी सर्टिफिकेट के आधार पर परीक्षा में आवेदन किया था। बोर्ड सचिव की शिकायत पर एडीजीपी क्राइम के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी संबंध में थाना कोसली में 10 अगस्त 2022 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान रेवाड़ी में 19 विद्यार्थियों के फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिए परीक्षा उत्तीर्ण करने की बात सामने आई।
पुलिस इस मामले में पहले जतिन, नरेश शर्मा, दलीप गोस्वामी, आशीष, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, गौरव गुप्ता, ओमकुवार और आरुषी श्रीवास्तव उर्फ कोकिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed