फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in the case of bride running away with jewellery and cash

Rewari News: जेवर और नकदी लेकर दुल्हन के भागने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of bride running away with jewellery and cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। गांव खंडोडा में एक युवक के शादी करने के बाद जेवर और नकदी लेकर भागी दुल्हन कौशल्या उर्फ पूजा और बिचौलिए शिवकुमार उर्फ शोले को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में एक और आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव कनकपुर निवासी राकेश उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है।
गांव खंडोडा निवासी जलदीप ने एफआईआर में बताया था कि उसके पिता धर्मवीर की मुलाकात बहरोड़ के बालपुर गांव के राजबीर से हुई थी। राजबीर ने उन्हें उत्तर प्रदेश के शिव कुमार उर्फ शोले से मिलवाया था। शिव कुमार ने भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे की शादी कराएगा।
विज्ञापन

मई में शिव कुमार उर्फ शोले उसके पिता धर्मवीर को अपने गांव ले गया। वहां उसने कई रिश्ते दिखाए। 25 मई को उन्हें पूजा नाम की एक लड़की पसंद आई और रिश्ता तय हो गया। शादी के लिए लड़की वालों ने दो लाख रुपये मांगे। उस समय उनको 50 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी रकम शादी के समय देने का वादा किया। 3 जून को वह अपने पिता के साथ यूपी के जिला अंबेडकर नगर के गांव पाती में पहुंच गया। वहां लड़की के परिजनों ने शादी के सामान की लिस्ट दी, जिस पर वे 8400 रुपये के कपड़े और 21 हजार की ज्वेलरी ले आए।
4 जून को उसकी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद उनसे शिवकुमार उर्फ शोले एक लाख रुपए नकद और 50 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। 5 जून को पूजा की विदाई हुई तथा वह पूजा को घर ले आया।
गृह प्रवेश के समय उसकी मां ने पूजा को मुंह दिखाई में चांदी की पाजेब और सोने का मंगलसूत्र दिया। इसके बाद वह रात को सो गए। जब वह सुबह उठा तो पूजा गायब थी। वह जेवर और 20 हजार रुपये ले गई है।

मामले में पुलिस ने थाना बावल में मामला दर्ज किया था। आरोपी कौशल्या उर्फ पूजा व बिचौलिए शिवकुमार उर्फ शोले को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से टॉप्स, नथनी, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक मंगलसूत्र व पांच हजार रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed