{"_id":"67212dc12f58620c9303d644","slug":"annual-meeting-of-local-administrative-board-held-in-sainik-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-211111-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सैनिक स्कूल में स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की हुई वार्षिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सैनिक स्कूल में स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की हुई वार्षिक बैठक
Wed, 30 Oct 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में आयोजित प्रशासनिक बोर्ड की बैठक। स्रोत : स्कूल
कुंड। गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में मंगलवार को स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन एयर वाइस मार्शल एस. शिवाकुमार, विशिष्ट सेवा मेडल, वरिष्ठ अधिकारी-प्रभारी प्रशासन (एसओए), मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान द्वारा की गई। इनके साथ ग्रुप कैप्टन शरद आर. केसकर, कमान शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान, नई दिल्ली भी उपस्थित रहे।
विद्यालय आगमन पर विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने एलबीए चेयरमैन एयर वाइस मार्शल एस. शिवाकुमार, विशिष्ट सेवा मेडल व बोर्ड सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एयर वाइस मार्शल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की बैठक में बोर्ड के सदस्यों व प्रतिनिधियों के रूप में डीसी अभिषेक मीणा, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित कपूर (सेवानिवृत्त) व अन्य उपस्थित रहे।
विद्यालय में आयोजित स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की बैठक का आरंभ सभा सचिव विद्यालय प्राचार्य के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया गया और उसके पश्चात सभी सदस्यों के समक्ष गत वर्ष में विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक, नवनिर्माण व लेखा संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की गई।