{"_id":"630a51208d44c425a853f10b","slug":"angry-villagers-lock-the-school-in-tatarpur-khalsa-picket-rewari-news-rtk65631112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततारपुर खालसा में नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ततारपुर खालसा में नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला, दिया धरना
विज्ञापन
गांव ततारपुर खालसा में शिक्षा विभाग से नाराज ग्रामीणों ने राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर आज ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने इन्हें समझाने की काफी कोशिश की मगर बात नहीं बनी। बाद में मुख्य अध्यापक अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को अपने स्तर पर समझाया तब ग्रामीणों ने स्कूल का दरवाजा खोला। इनकी मांग है कि अगर इस स्कूल से एक भी पद वापस लिया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार इनके गांव के स्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी समेत कुल पांच विषयों के शिक्षकों के पदों को लेकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। आज सुबह स्कूल खुलने के समय सुबह 7:30 बजने के बाद इस स्कूल के सामने ग्रामीणों ने अपना विरोध शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दी गई। स्कूल खुलने के बाद समय अधिक बीतने के बाद भी ग्रामीणों और अध्यापकों में सहमति नहीं बनी तो इस स्कूल के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार ने गांव नंदरामपुर बास विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
ग्रामीणों ने इन दो शिक्षकों की बात को सुनी। प्राचार्य विनोद ने ग्रामीणों से कहा कि जब तक सरकार आपके स्कूल के अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तैनाती नहीं करती तब तक वे अपने स्कूल से अध्यापकों को भेजकर इन बच्चों की तैयारी कराएंगे और इन बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ने देंगे। उन्होंने कहा कि हम सब शिक्षक सुबह प्रार्थना सभा में अपने - अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को संवारने का प्रण लेते हैं। सरकारी स्कूलों में अमीर और गरीब दोनों परिवारों के बच्चे आते हैं इसलिए हम किसी से भी पढ़ाई के मामले में कोताही नहीं करते। प्राचार्य विनोद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ततारपुर खालसा विद्यालय का मुख्य द्वार खोल दिया। सोमवार को कोर कमेटी गठित करेंगे
विज्ञापन
सोमवार को इस मामले में उचित कार्यवाही के लिए ग्रामीणों की एक कोर कमेटी भी गठित की जा रही है, जो यहां अध्यापकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा अधिकारियों तक जाएगी ताकि बच्चों का भविष्य अंधकारमय न हो। इस मामले पर अपनी नाराजगी जताने वाले ग्रामीणों में पूर्व सरपंच भोम सिंह यादव, पूर्व सरपंच अभय सिंह यादव, पूर्व सरपंच लाल सिंह यादव, नंबरदार उदल यादव, रामपाल यादव, धर्मपाल, चंद्रहास, भवानी, राजवीर आदि के अलावा महिला अभिभावक भी शामिल हैं।
- ग्रामीणों ने शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में अपनी नाराजगी प्रकट की है। प्राचार्य विनोद कुमार और हमने आज तो शांत करा दिया मगर यह गंभीर मामला है। ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई खतरा मोल लेने को तैयार नहीं। सोमवार को इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी आग्रह किया जाएगा।
- अनिल कुमार, मुख्याध्यापक।