{"_id":"6657aa56bc24908e34098a84","slug":"anger-erupted-over-power-crisis-road-blocked-rewari-news-c-197-1-snp1001-118926-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली संकट पर गुस्सा फूट, सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली संकट पर गुस्सा फूट, सड़क किया जाम
Thu, 30 May 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो :33: सोनीपत में सिक्का कॉलोनी के सामने बहालगढ़ रोड को जाम कर बैठे नागरिक। संवाद
सोनीपत। गर्मी में तीन दिन से बिजली संकट से झेल रहे लोगों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। सिक्का कॉलोनी व दिल्ली कैंप के लोगों बहालगढ़ रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के सामने अवरोधक रखकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर आधा घंटा बाद जाम खुलवा दिया।
बुधवार रात पौने दस बजे सिक्का कॉलोनी व दिल्ली कैंप के लोग बहालगढ़ रोड पर उतर आए। उन्होंने मार्ग पर अवरोधक रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों में पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी काफी संख्या थी। लोगों का आरोप था कि उनके क्षेत्र में तीन दिन से बिजली संकट बना हुआ है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और उसके बाद भी बिजली नहीं आ रही है। बिजली के अभाव में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। वह लगातार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने निगम अधिकारी को पहले ही जाम लगाने की चेतावनी दी थी, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिस पर मजबूर होकर उन्हें सडक़ पर उतरना पड़ा।
जाम की सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना प्रभारी जयभगवान की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। उनकी समस्या उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर आधा घंटा बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
जाम से वाहन चालक रहे परेशान
सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर जाम लगाते ही वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। इंतजार के बाद वाहन चालक मुडक़र वापस गए और दूसरे मार्ग से गंतव्य की तरफ रवाना हुए। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।