फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   An out-of-control truck collided with and broke four electricity poles, causing a power outage in 150 homes.

Rewari News: बेकाबू कैंटर की टक्कर से 4 बिलजी के खंभे टूटे, 150 घरों की बिजली गुल

Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control truck collided with and broke four electricity poles, causing a power outage in 150 homes.
कैंटर की टक्कर से टूटे बिजली के पोल। संवाद
बावल। मीणा मोहल्ले के होली चोटा में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक बेकाबू कैंटर ने बिजली के खंभों और कुछ मकानों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वाहन लगातार एक के बाद एक खंभों से टकराता चला गया। इस वजह से चार बिजली के खंभे टूट गए और लगभग 500 मीटर लंबी केबल क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 150 घरों की बिजली बिल गुल हो गई।
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से कुछ मकानों को भी नुकसान हुआ। लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे में था और हादसे से पहले कई घरों से भी वाहन टकरा चुका था। खंभे टूटते ही तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई।
विज्ञापन

हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन संपत्ति और बिजली नेटवर्क को काफी नुकसान हुआ है। बिजली निगम के कर्मचारियों ने सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने तथा तारों की मरम्मत में जुट गए। निगम ने बताया कि बिजली आपूर्ति शाम तक बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएम लोकेश ने बताया कि मोहल्ले से गुजर रहे एक कैंटर ने मीणा मोहल्ले में बिजली के खंभों और मकानों को टक्कर मारी थी। इसके बाद कैंटर एक के बाद एक खंभों में टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा। इससे बिजली के 4 खंभे और 500 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर की टक्कर से कुछ मकानों को भी नुकसान हुआ। लोकेश ने बताया कि खंभे टूटते ही तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

कैंटर की टक्कर से टूटे बिजली के पोल। संवाद

कैंटर की टक्कर से टूटे बिजली के पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed