{"_id":"6832130e2d5167cadb0b58b4","slug":"amendment-in-excise-policy-change-in-e-tender-dates-rewari-news-c-198-1-rew1001-220019-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आबकारी नीति में संशोधन, ई-निविदा की तिथियों में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आबकारी नीति में संशोधन, ई-निविदा की तिथियों में परिवर्तन
Sun, 25 May 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2025-2027 में आबकारी नीति को 6 मई 2025 से अनुमोदित किया गया था। ऐसे में रेवाड़ी जिले की ई-निविदाओं की तिथियों को संशोधित किया गया है।
उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) रोहताश गिल ने बताया कि अब सरकार इस नीति में संशोधन करते हुए शराब ठेकों के सफल आवंटियों से लिए जाने वाले सुरक्षा धन की राशि को पूर्व निर्धारित 15 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है।
ई-निविदाएं वाले दिन लिए जाने वाले सुरक्षा धन को 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। जिले की ई-निविदाओं की तिथियों को भी संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
अब यह ई-निविदाएं 30 और 31 मई को आयोजित की जाएंगी। प्राप्त ई-निविदाओं का मूल्यांकन 31 मई को शाम 5 बजे उपायुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में शराब ठेकों की आबकारी व्यवस्था, विस्तृत प्रक्रिया तभा ई-निविदा से संबंधित सार्वजनिक सूचनाएं विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।