{"_id":"6a4fdebcb6642745420498a7","slug":"ambulance-drivers-protested-against-the-new-duty-roster-rewari-news-c-198-1-rew1001-241608-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए ड्यूटी रोस्टर का एंबुलेंस चालकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए ड्यूटी रोस्टर का एंबुलेंस चालकों ने किया विरोध
Thu, 09 Jul 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर आवाज उठाते कर्मचारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। एनएचएम राज्य मुख्यालय की ओर से जारी किए गए एंबुलेंस चालकों के नए ड्यूटी रोस्टर का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। संघ का आरोप है कि नए रोस्टर के तहत कई एंबुलेंस चालकों को उनके मूल नियुक्ति स्थल से दूसरे जिलों में तैनात किया गया है, जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नए ड्यूटी रोस्टर से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार और उच्च अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि यह फैसला विशेष रूप से आरटीएस (आरटीएस) के कर्मचारियों को प्रभावित कर रहा है और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस निर्णय की निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। संघ ने प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों से अपील की है कि वे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच अपने-अपने जिलों में सिविल सर्जन के माध्यम से एनएचएम के प्रबंध निदेशक (एमडी) के नाम ज्ञापन सौंपें।
विज्ञापन
संघ ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने और अपने विरोध को मीडिया के माध्यम से भी प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है।