फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   amas farmer free land 200 acar

खालेटा ने जमीन के लिए भेजा प्रस्ताव

Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
amas farmer free land 200 acar
मनेठी एम्स निर्माण के लिए दी गई जमीन के मुआवजा राशि को लेकर सरकार व माजरा किसानों के बीच असहमति देख गांव खालेटा की ग्राम पंचायत ने सरकार को निशुल्क 200 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। वर्ष 2015 में सीएम की ओर से बावल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में एम्स निर्माण की घोषणा की गई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले सीएम की ओर से घोषणा दबाव में कराने के बयान के बाद लोगों में रोष बढ़ गया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। दबाव बढ़ता देख केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट सत्र में एम्स निर्माण के लिए बजट आवंटन भी कर दिया, लेकिन वन सलाहकार समिति की ओर से मनेठी में प्रस्तावित स्थल को नामंजूर कर दिया था। फिर विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने कहा कि यदि पंचायत जमीन उपलब्ध कराए तो निर्माण किया जा सकता है से उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन एक बार फिर से मामला अटकता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जमीन अपलोड, किसान 50 लाख के मुआवजे पर अड़े
बता दें कि एम्स के निर्माण के लिए माजरा के किसानों ने 200 एकड़ जमीन पोर्टल पर अपलोड कर दी थी। एम्स निर्माण समिति की ओर से इस जमीन को क्लीन चिट भी दे दी गई थी। लेकिन किसानों द्वारा प्रति एकड़ 50 लाख रुपये मुआवजा राशि की मांग पर अड़ने के कारण यह मामला अधर में ही लटका हुआ है। इस बीच ग्राम पंचायत खालेटा की ओर से प्रशासन को मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार किसानों को 29 लाख कलेक्टर रेट में 5 लाख रुपये जोड़कर देना चाहती है।
विज्ञापन

पंचायत की जमीन एम्स के लिए देने ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर 200 एकड़ जमीन एम्स के लिए मुफ्त देने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। इस जमीन पर कोई अड़चन नहीं है। वन विभाग से इसकी जानकारी पंचायत ने ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतरूप यादव, सरपंच खालेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed