फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Aloo gang leader arrested in gang war case

गैंगवार के मामले में आलू गैंग का सरगना गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aloo gang leader arrested in gang war case
रेवाड़ी। शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर जून में रात के समय हुई गैंगवार के मामले में शहर थाना पुलिस ने आलू गैंग के सरगना धारूहेड़ा चुंगी की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। पुलिस से जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस दूसरे झोटा गैंग के सरगना संघी का बास के रहने वाले राजकुमार उर्फ झोटा यादव नगर के रहने वाले नवीन, विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश, देवपाल व रोहित को पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आलू गैंग के महावीर नगर निवासी राकेश उर्फ राका व धारूहेड़ा चुंगी की वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रवीण उर्फ मियां को पहले की काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर आठ जून की रात आलू व झोटा गैंग के बीच गैंगवार हो गई थी। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चली थी। इस वारदात में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार व गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी थी। गोली लगने से सभी घायल हो गए थे, जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया था। पुलिस ने विकास की शिकायत पर दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव सहित 12-13 युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक युवक से छीनी गई लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू गैंग के सदस्य प्रवीण उर्फ मियां ने पूछताछ में बताया था कि गैंगवार में प्रयोग किए गए हथियार उसके भाई व गैंग का सरगना सुनील लेकर आया था। सुनील ने ये हथियार घर के अंदर छुपा रखे थे। पुलिस ने मंगलवार को सुनील को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर यहां की अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed