{"_id":"673c66aafc0370ebcd088f13","slug":"all-schools-closed-in-rewari-aqi-449-classes-will-run-online-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: सोनीपत के बाद रेवाड़ी में भी सभी स्कूल बंद, एक्यूआई पहुंचा 449, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: सोनीपत के बाद रेवाड़ी में भी सभी स्कूल बंद, एक्यूआई पहुंचा 449, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
Tue, 19 Nov 2024 03:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:53 PM IST
सार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भी सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। खराब वायु गुणवत्ता के स्तर के मद्देनजर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद किए जाने आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
School Closed
- फोटो : freepik
विस्तार
हरियाणा में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के चलते स्कूलों को बंद किया जा रहा है। सोमवार को सोनीपत जिला प्रशासन ने 12वीं तक सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया था। वहीं, अब रेवाड़ी जिले में भी सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। खराब वायु गुणवत्ता के स्तर के मद्देनजर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद किए जाने आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं। ये आदेश सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों पर लागू रहेंगे। इस दौरान सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। यह निर्देश 19 नवंबर से 23 नवंबर या आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को प्राइमरी तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए थे। वहीं मंगलवार को 12वीं तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि सेकेंडरी एजुकेशन विभाग की तरफ से प्रदेश के जिला उपायुक्तों को वायु गुणवत्ता के स्तर के मध्य नजर छुट्टी करने संबंधी निर्णय के लिए पत्र लिखा गया था। 17 व 18 नवंबर को जिले में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब रहा, जिसके चलते जिला उपायुक्त द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
स्कूलों को बंद करने के लिए जारी आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।