फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Air polluted, AQI reached 280

Rewari News: हवा हुई प्रदूषित, एक्यूआई पहुंचा 280

Fri, 08 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Air polluted, AQI reached 280
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की आबोहवा खराब होती जा रही है। वीरवार को वायु प्रदूषण का स्तर 280 दर्ज किया गया। सुबह एक्यूआई 200 के आसपास था। बुधवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 252 दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई 322 दर्ज किया गया था जोकि इस सीजन का सबसे ज्यादा था। हवा प्रदूषित होने से पूरे दिन स्मॉग छाया रहा।

जिले में दो दिन ही प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली थी। दो और तीन नवंबर को प्रदूषण का स्तर 200 के नीचे दर्ज किया गया था। अब उसके बाद लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। वायु प्रदूषण बढ़ने से तमाम तरह की दिक्कतें होती हैं। अधिक खांसी आने, नाक और गले में जलन होने, सांस लेते समय तकलीफ, घर से बाहर सांस फूलने, अस्थमा अटैक या सीओपीडी के लक्षण बढ़ने की समस्या होती है।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण एनसीआर एक बार फिर से गैर चैंबर बन गया है। दीपावली के दिन हुई आतिशबाजी से भी हालत काफी बिगड़े हैं। आने वाले दिनों में भी हालात बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है, इसलिए बचाव के उपाय करते रहना सभी के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------


पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई:

1 नवंबर 257
2 नवंबर 168
3 नवंबर 166
4 नवंबर 252
5 नवंबर 322
6 नवंबर 252
7 नवंबर 280

वर्जन:

लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें। खुले में कूड़ा ना जलाएं। जहां पर हमें मालूम चल रहा है कि बड़े स्तर पर कूड़ा जलाया जा रहा है, हम वहां नोटिस दे रहे हैं। जागरूक होकर ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है।- हरीश, एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed