फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AIIMS Recruitment for Assistant and Associate Professor Posts

Rewari News: एम्स में निकली असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

Thu, 21 May 2026 05:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Recruitment for Assistant and Associate Professor Posts
निर्माणाधीन माजरा एम्स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। माजरा एम्स की स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संस्थान की ओर से विभिन्न विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती रोजगार अधिसूचना के तहत की जा रही है।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया सीधी नियुक्ति के आधार पर की जाएगी। संस्थान प्रशासन के अनुसार भारतीय नागरिकों के साथ-साथ नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 7ए के तहत पंजीकृत ओसीआई कार्डधारक भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। संस्थान ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती शरीर रचना, जैव रसायन और फिजियोलॉजी विभागों में की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों के अनुसार पदों का विभाजन किया गया है। एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल सात पदों पर भर्ती होगी। इनमें ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। कुछ पद पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए भी निर्धारित हैं।
संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी साइट पर विजिट करें
एम्स प्रशासन ने यह भी कहा है कि संस्थान बिना कोई कारण बताए पदों की संख्या बढ़ाने, घटाने या किसी पद को न भरने का अधिकार सुरक्षित रखता है। सक्षम प्राधिकारी को विज्ञापन में संशोधन, रद्द या परिवर्तन करने का भी अधिकार होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी साइट पर विजिट कर सकते हैं।
एम्स में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले एम्स में अन्य स्टॉफ की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।

----------
203 एकड़ क्षेत्र में हो रहा निर्माण



एम्स भवन का निर्माण 203 एकड़ क्षेत्रफल में हो रहा है। एम्स में 703 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन के साथ ही 100 सीटों के मेडिकल काॅलेज और 60 सीटों वाले नर्सिंग काॅलेज का भी निर्माण होना है। माजरा गांव में एम्स तैयार होने के बाद रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, झज्जर, मेवात, पलवल व फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर व झुंझुनू जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा। देश के इस 22वें एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed