फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ahilya Bai is a symbol of women power: Jatin

अहिल्या बाई नारी शक्ति की प्रतीक : जतिन

Sun, 25 May 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ahilya Bai is a symbol of women power: Jatin
फोटो : 9अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार में अपनी उपस्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्रीराम शाखा की ओर से अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन आरपीएस स्कूल और माउंट हेरिटेज स्कूल में किया गया। इसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान सीए जतिन सैनी ने कहा कि रानी अहिल्या बाई का चरित्र भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक है।
इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार और सीए राधा कृष्ण गुप्ता ने अहिल्या बाई के जीवन, उनके शासन काल की उपलब्धियों और नारी सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई ने न केवल मालवा क्षेत्र में शांति और समृद्धि स्थापित की बल्कि धर्म, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
विज्ञापन

सीए जितेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर श्री राम शाखा उपाध्यक्ष डॉ. दीपक यादव, सह सचिव सीए कश्यप गुप्ता, सीए सुमित सतीजा, सीए तन्वी ग्रोवर, ईश धींगड़ा, संगीता, शीतल, स्वाति, रोहित जांगिड़, अनिल जांगड़ा, सोनू, किरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बावल नगर पालिका परिसर में अहिल्या बाई होल्कर स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी हुई। इसमें विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि अहिल्या बाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया था। उनके किए गए सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जतिन अरनेजा, नपा उपप्रधान अर्जुन चौकन, दीपक, गीता कुमारी, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed