{"_id":"672130036eb9313142085144","slug":"agriculture-minister-assured-to-promote-natural-farming-in-the-state-rewari-news-c-198-1-rew1001-211094-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कृषि मंत्री ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कृषि मंत्री ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया
Wed, 30 Oct 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से रादौर स्थित निवास पर भेंट करते किसान। स्रोत : किसान
रेवाड़ी। किसान आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. रमेश यादव जाटूसाना और जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मंदीप सिंह यादव के नेतृत्व में किसान क्लब सदस्यों और अन्य कई प्रगतिशील किसानों ने राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से रादौर स्थित निवास पर भेंट की। क्लब अध्यक्ष यशपाल खोला कंवाली ने कृषि मंत्री को रेवाड़ी जिले में हो रही प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी।
बताया कि क्लब की ओर से क्षेत्र और नजदीकी जिलों के किसानों को भी साथ ले करके प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। क्लब के माध्यम से किसानों को जोड़ करके प्राकृतिक उत्पादन को दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। जल्द प्रदेश में बड़े स्तर पर प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादन के लिए बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। क्लब प्रधान यशपाल खोला ने कृषि मंत्री को प्राकृतिक सब्जियां व देशी बाजरा से बने लड्डू भी भेंट किए।
प्राकृतिक कृषि करने वाले दक्षिण हरियाणा के जिलों के किसानों के लिए गुड़गांव में एक प्राकृतिक मंडी निर्माण व सभी जिलों में दोबारा किसान क्लब को नियमित रूप से सुचारू कराने व क्लब के सदस्य को सहायता राशि सरकार द्वारा देने बारे अनुरोध किया। धारूहेड़ा कस्बे के पास कंपनियों द्वारा छोड़े जा रहे रासायनिक पानी का निवारण कराने बारे अनुरोध किया।