फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Agriculture Department verified 424 agricultural equipment

Rewari News: कृषि विभाग ने किया 424 कृषि यंत्रों का सत्यापन

Sun, 01 Dec 2024 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department verified 424 agricultural equipment
गोहाना/खरखौदा/गन्नौर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की टीम ने नई सब्जी मंडी व खरखौदा के मटिंडू चौक बाईपास पर कृषि यंत्रों का सत्यापन किया। जिले के विभिन्न खंडों में 424 कृषि यंत्रों का सत्यापन किया गया। गोहाना, मुंडलाना और कथूरा खंड के 250, खरखौदा खंड में 80 सुपर सीडर, गन्नौर खंड के 94 यंत्रों का सत्यापन किया गया। सरकार की तरफ किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाते हैं।
विज्ञापन

एएई डाॅ. नवीन हुड्डा ने बताया कि एसएमएस कंबाइन, जीरो ड्रिल मशीन, बेलर, स्ट्रा रैक और सुपर सीडर 250 कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन में कृषि यंत्र का नाम, बिल संख्या और कंपनी का मिलान किया गया। ताकि बिना किसी अनियमितता के अनुदान राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच सके। यंत्रों का सत्यापन खंड कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, मुंडलाना खंड के बीएओ डॉ. रामधन, डाॅ. वीरेंद्र नांदल, डाॅ. संजीत, कुलदीप मलिक, जेई संदीप, सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा, अजय व मंजीत की टीम ने किया।
विज्ञापन

खरखौदा में कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुपर सीडर मशीनों का भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन तकनीकी सहायक, सोनीपत और उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. निरंजन के नेतृत्व में किया गया। जिसमें 80 सुपर सीडर मशीनों का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार किसानों को सुपर सीडर मशीनों पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है। कुछ वर्ष से किसानों को भौतिक प्रशिक्षण करवाने के लिए राई जाना पड़ता था, विधायक पवन खरखौदा के प्रयासों से इस बार खंड में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत अनुदान पर दिए गए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन शहर के बीएसटी ग्राउंड में किया गया। सुपर सीडर, स्ट्रा बेलर, रोटरी स्लैशर और हैरैक सहित 94 कृषि यंत्रों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कृषि विभाग गन्नौर से डाॅ. विनयकांत, दिनेश रापड़िया, मनजीत धनखड़, प्रदीप, अंकित मलिक, राहुल, कपिल देव और राई कार्यालय से कृषि अभियंता राजेश, अभिषेक, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed