फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Agents will remain on strike until the businessman is caught

Rewari News: व्यापारी के पकड़े जाने तक हड़ताल पर रहेंगे आढ़ती

Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Agents will remain on strike until the businessman is caught
फोटो : 21नई अनाज मंडी में व्यापारियों व्यापारियों से बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आढ़तियों से रुपये लेकर परिवार सहित लापता व्यापारी को पकड़कर रुपये दिलाने की मांग को लेकर नई अनाज मंडी में आढ़ती हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का एक शिष्ट मंडल आढ़तियों से मुलाकात की और हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया। इस पर आढ़तियों ने कहा कि जबतक व्यापारी को पकड़ कर 40 करोड़ रुपये नहीं दिलाए जाते हैं तबतक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रधान समय सिंह ने बताया कि किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे और आढ़तियों की हड़ताल खत्म कराएंगे। उन्होंने बताया कि डीसी से 26 फरवरी तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला है। अगर 26 तक हड़ताल नहीं खुली तो 27 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन आगे की रणनीति तैयार करेगी। समय सिंह प्रधान ने सख्त लहजे में प्रशासन और व्यापारियों को चेतावनी दी है कि किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे। इसमें किसानों का क्या दोष है। गेहूं के ट्रैक्टर वापस जा रहे हैं, कपास की बिक्री का आखिरी दौर चल रहा है, किसान कहां बेचेंगे। अगर 26 तारीख तक कोई समाधान नहीं निकला तो 27 तारीख को किसान भवन में रणनीति बनाकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चुन्नीलाल किशनगढ़, राजेंद्र सिंह गेरा, किसान नेता कैलाश, वेद प्रकाश, नील मिस्त्री घासेड़ा व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

-
आरोपी आढ़ती को ढूंढ निकालने की मांग
आढ़तियों का कहना है कि पुलिस आरोपी आढ़ती अंकित गुप्ता का पता लगाए। क्योंकि उनसे लेनदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीजन आ गया है, ऐसे में वे अपने किसानों को किस प्रकार से पैसे देंगे, उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। आढ़तियों ने बताया कि स्थानीय विधायक व पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। वे मंडी में तब तक खरीद नहीं होने देंगे, जब तक गायब व्यापारी वापस नहीं आता। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी आढ़तियों से मिले थे और एसपी से बात कर भागे व्यापारी को पकड़ने की मांग की थी। मंडी परिसर में हड़ताल के कारण सन्नाटा पसर गया है। अनाज मंडी का कोई आढ़ती किसी प्रकार की भी फसल नहीं खरीद रहा है। शादी-ब्याह का सीजन है, काफी किसान पुरानी फसल ऐसे अवसर पर बेचने आते हैं। वहीं खरीदारी नहीं होने पर निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed