फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After physical counseling, candidates will be able to take admission by paying fees

Rewari News: फिजिकल काउंसिलिंग के बाद फीस जमा कर अभ्यर्थी ले सकेंगे दाखिला

Sat, 16 Aug 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
After physical counseling, candidates will be able to take admission by paying fees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पांचवें चरण में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं।
दाखिला के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासबुक (आधार से लिंक), पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, छह माह से कम पुराना चरित्र प्रमाण पत्र और चालू वर्ष का इनकम सर्टिफिकेट की दो-दो फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सभी दस्तावेजों की जांच और निर्धारित फीस जमा करने के बाद ही दाखिला मान्य माना जाएगा। निदेशालय की ओर से अब तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, लेकिन जिले के कई आईटीआई संस्थानों में अभी भी सीटें खाली हैं। खासतौर पर शहर की महिला आईटीआई और बाल आईटीआई संस्थान में अधिकांश सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क : दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी आईटीआई संस्थानों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां अभ्यर्थी दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


---------

महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड - कुल सीटें-- खाली सीटें
कटाई एवं सिलाई-- 40--10
कढ़ाई एवं सुई कार्य--40-- 17
ड्रेस मेकिंग --40--25
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट --40-19
कॉस्मेटोलॉजी --48-- 39
इलेक्ट्रिशियन --20--8
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--24--16

---------
बाल आईटीआई में सीटों की स्थिति

ट्रेड - कुल सीटें-- खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक--48-- 16
इलेक्ट्रिशियन डुअल एच-- 20-- 1 1
इलेक्ट्रीशियन -- 40--5
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--24--5
फिटर--40--2
हाउस कीपर--24--24
मशीनिस्ट--20--7
प्लंबर --48--35
टर्नर --20--8
वेल्डर डुअल एच--40--24
वायरमैन --20--2
मैकेनिक (मोटर वाहन) --24--2
मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन--24--10
पैलिटर जनरल डुअल एच --20--18
शीट मेटल वर्कर डुअल एच --20--20
स्टेनोग्राफर सहायक (हिंदी) --24--16
स्टेनोग्राफर एससीवीटी (हिंदी) --24--23
तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम--48--42
टूल और डाई मेकर डुअल एच--24--23
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग तकनीशियन --48--9
शीट मेटल वर्कर डुअल एच एनसीवीटी --20--19

--

वर्जन
आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त तक नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed