{"_id":"6a188132d7c9f179850cc2a7","slug":"after-offering-prayers-on-bakrid-people-prayed-for-prosperity-and-peace-rewari-news-c-198-1-rew1001-239257-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी खुशहाली और अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी खुशहाली और अमन-चैन की दुआ
Thu, 28 May 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 28 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बकरीद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। स्रोत : समाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार वीरवार को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा कर देश में शांति, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी।
शहर की सबसे बड़ी मस्जिद धक्का बस्ती पीर बाबा वाली में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण यहां दो बार ईद की नमाज अदा कराई गई।
मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इस्माइल ने नमाज अदा कराई और लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
विज्ञापन
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस अवसर पर मुस्लिम सभा के प्रधान मुबीन खान, मस्जिद के खजांची पप्पू खान, हाजी सलामुद्दीन चौहान, डॉक्टर इस्माइल, एडवोकेट सलीम खान, मास्टर नूर मोहम्मद, हाफिज सुबहान, वकील खान, दीन मोहम्मद, पम्मी, परवेज, सलामत, सुल्तान खान, अनिल खान मौजूद रहे।
मुस्लिम सभा के प्रधान मुबीन खान ने सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।