{"_id":"680fcf830fbea8edad025827","slug":"after-being-hit-by-a-car-the-bike-rider-collided-with-the-divider-and-died-rewari-news-c-198-1-rew1001-218652-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराया बाइक चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराया बाइक चालक, मौत
Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12 मृतक, संदीप कुमार। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। प्राणपुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बेकाबू हुआ बाइक चलक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के दौंगली निवासी संदीप (30) के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के खैरथल जिले के रामफल ने बताया कि महेेंद्रगढ़ के दौंगली निवासी संदीप कुमार रेवाड़ी में एक निजी कंपनी में बस चालक था। रविवार की शाम संदीप बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बावल क्षेत्र में तिहाड़ा रोड से प्रवेश करते समय एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार संदीप डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल संदीप को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रामफल ने बताया कि संदीप उनका साला था। वह पिछले 10 वर्षों से उनके साथ रह रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगरपालिका प्रधान वीरेंद्र सिंह एडवोकेट लगातार ग्रिल को हटाने की मांग करते रहे हैं। इसको लेकर हटाने की अनुमति मांग चुके हैं। बताया जा रहा है कि बिना परमिशन के ग्रिल लगाई गई है। रोड संकरा होने के कारण लगातार सड़क हादसे होते रहते हैं।