फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After 25 hours, the document verification link was updated on the portal, verification work started

25 घंटे बाद पोर्टल पर कागजात जांच लिंक हुआ अपडेट, सत्यापन कार्य शुरू

Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
After 25 hours, the document verification link was updated on the portal, verification work started
दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पोर्टल में तकनीकी खामियों के चलते विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से वेरिफिकेशन लिंक को 25 घंटे बाद दोबारा शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद कॉलेजों में कागजात का जांच का कार्य फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 अगस्त से यूजी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। 18 अगस्त से दस्तावेजों की वेरिफिकेशन शुरू होनी थी। लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से लिंक जारी नहीं किए जाने की वजह से समय वेरिफिकेशन का काम शुरू नहीं हो पाया। 20 अगस्त को वेरिफिकेशन लिंक मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से कागजात जांच कार्य शुरू किया गया। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते कॉलेज का प्रबंधन को परेशानी उठानी पड़ी। पोर्टल पर आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं हो रहा था। वहीं काफी विद्यार्थियों की मार्कशीट नहीं प्रदर्शित हुई। इसको लेकर कॉलेज की ओर डीएचई से पत्राचार किया गया, ताकि इनका समाधान मिल सके। 21 अगस्त की दोपहर को उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पोर्टल को अपडेट करने के लिए वेरिफिकेशन के लिंक को हटा दिया गया। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने वेरिफिकेशन लिंक को अपडेट कर दोबारा से अपलोड कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन को दोपहर के समय सत्यापित लिंक मिलने के साथ कागजात जांच का कार्य शुरू हो गया है। इससे कॉलेज प्रबंधन को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जाति प्रमाण नहीं हो रहा पोर्टल पर अपलोड :
16 अगस्त को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी और 18 अगस्त से सत्यापन का कार्य शुरू होना था। लेकिन पोर्टल पर लिंक नहीं डाले जाने की वजह से दस्तावेजों का सत्यापन शुरू नहीं हो पाया था। 20 अगस्त को लिंक मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर कागजात सत्यापन का कार्य शुरू किया गया। लेकिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान जो दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनकी जांच में दिक्कतें आ रही हैं। काफी विद्यार्थियों के इनकम सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट समेत अन्य सर्टिफिकेट पोर्टल पर दिखाई नहीं दिए। जिससे उनके सत्यापन में दिक्कतें आ रही हैं। दस्तावेजों की जांच में आवेदन में कोई खामी मिलती है तो संबंधित विद्यार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज जाएगा। जिसके बाद विद्यार्थी को 48 घंटे के अंदर अपनी लाग इन आईडी खोलकर उसे ठीक करना होगा। इसलिए विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरने के बाद रजिस्टर्ड फोन नंबर और ई.मेल आईडी को चेक करते रहे। आवेदन के समय पोर्टल पर रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड विद्यार्थी याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के नोडल अधिकारी प्रो. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय वेरिफिकेशन लिंक मिल गया है। जिससे बाद सत्यापन का कार्य फिर शुरू हो गया है। अगर किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में कोई कमी मिलती है तो विद्यार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज किया जाएगा। विद्यार्थी अंदर अपनी लाग इन आईडी खोलकर उसे ठीक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed