फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After 12th, Rewari topped in 10th also, 78.68 percent result

Rewari News: 12वीं के बाद 10वीं में भी रेवाड़ी प्रदेश में टॉप, 78.68 प्रतिशत रहा परिणाम

Wed, 17 May 2023 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
After 12th, Rewari topped in 10th also, 78.68 percent result
बीकानेर स्कूल की छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर खुशी मनातीं हुई। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं परीक्षा परिणाम में भी रेवाड़ी जिले ने टॉप किया है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी जिला प्रदेशभर में अव्वल रहा था। कक्षा 10वीं में जिले का परिणाम 78.68 प्रतिशत रहा। जिले में 9048 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,119 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। 801 विद्यार्थी कंपार्टमेंट रहे जबकि 129 विद्यार्थी असफल रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जिले के बेटे-बेटियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता पाई है। दसवीं कक्षा में भी इस साल बेटियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 81.25 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 76.34 प्रतिशत रहा है। जिले के टॉप 6 विद्यार्थियों में से पांच बेटियां हैं व एक बेटा शामिल है। टॉपर्स बच्चों ने बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ ही स्कूल में पढ़ाए गए विषयों का घर आकर रिवीजन करना ही तैयारी का मूल मंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed