{"_id":"5f590cf28ebc3e54ab32387c","slug":"advocate-three-six-round-fire-rewari-news-rtk57280622","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह पक्ष में करने पर अधिवक्ता सहित तीन पर 6 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह पक्ष में करने पर अधिवक्ता सहित तीन पर 6 राउंड फायरिंग
विज्ञापन
रेवाड़ी-नारनौल एनएच-11 स्थित मनेठी में बुधवार को बदमाशों ने गवाह को पक्ष में करने के लिए एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों पर 6 राउंड फायरिंग की, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सुबह के समय गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। अधिवक्ता व उसके भाई पर फायरिंग के बाद जहां बार एसोसिएशन की ओर से एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई, वहीं मनेठी के ग्रामीणों ने एसपी को शिकायत देकर कहा कि कुंड चौकी के कुल पुलिसकर्मी ही बदमाशों का साथ दे रहे हैं। एसपी ने जहां आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, वहीं पुलिस पर आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। वहीं जांच होने तक पुलिस कर्मियों को भी कुंड चौकी से अलग दूसरी जगह लगाने का आश्वासन दिया। 10 मिनट के अंदर ही बदमाश तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर फरार हो गए। बता दें कि 2019 में एक आरोपी व फौजी की लड़ाई हुई थी। इस मामले में गवाही को लेकर फायरिंग करने की बात कही जा रही है।
पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताई आपबीती
एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित गांव मनेठी निवासी श्यामलाल ने बताया कि बुधवार की सुबह वह सैर के लिए गांव में बने स्टेडियम में गया था। इसी दौरान गांव निवासी तरुण उर्फ जोनी, जितेंद्र उर्फ टोनी व श्याम सुंदर उर्फ भाला मोटरसाइकिल पर पहुंच गए तथा पिस्तौल से सीधे फायर कर दिया। गोली से वह बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश गांव मनेठी निवासी एडवोकेट संदीप यादव के घर पर पहुंच गए। संदीप के अनुसार मोटरसाइकिल पर आए तरुण व जितेंद्र उर्फ टोनी ने उन दो गोलियां चला चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। भागते समय रास्ते में बदमाशों को मंदिर से घर लौट रहे संदीप के भाई राहुल यादव पर भी फायरिंग की। राहुल भी बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
डीएसपी सहित गांव में तैनात रहा पुलिस बल
सुबह-सुबह तीन जगह गोली चलाने की वारदात से ग्रामीण सहम गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण कुंड पुलिस चौकी में पहुंचे तथा अपना रोष प्रकट किया। सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय हंसराज, खोल थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार, अपराध अनुसंधान शाखा प्रभारी विद्यासागर व कुंड चौकी प्रभारी एएसआई सुनीता देवी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
ये है मामला:
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में गांव के फौजी और तरुण के बीच झगड़ा हुआ था। श्यामलाल गवाह है, जिससे कई बार गवाही से मुकरने के लिए धमकाया गया है। करीब डेढ़ माह पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी को लेकर बुधवार सुबह भी श्याम लाल व उसके बचाव में आने वालों पर फायरिंग की गई है।
पीड़ितों को कराई गई सुरक्षा मुहैया
घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीण व जिला बार प्रधान सुधीर यादव व अन्य अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया कराई है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कुंड चौकी पुलिस कर्मियों पर लगाए आरोप
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के सामने कुंड के चौकी के कुछ पुलिस कर्मियों की भी शिकायत की, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस कर्मी आरोपियों से मिले हुए हैं, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जल्द आरोपियों को काबू करेंगे: एसपी
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया है। जिन पुलिस कर्मियों की शिकायत की है उन्हें अन्य स्थान पर भेज दिया जाएगा।