फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Advised starting community night patrols and installing CCTV cameras.

Rewari News: ठीकरी पहरा शुरू करने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दी सलाह

Thu, 25 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Advised starting community night patrols and installing CCTV cameras.
लोगों से बातचीत करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
कुंड। डहीना चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह और कुंड इंचार्ज सुमित ने इलाके के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठीकरी पहरा शुरू करने और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने विभिन्न प्रकार के अपराधों, साइबर ठगी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने ठीकरी पहरा शुरू करने पर जोर दिया। कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि घटनाओं के खुलासे में मदद मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों से शरारती तत्वों, नशा करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की अपील की गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसी सूचनाओं पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। बैठक में क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस व आमजन के सहयोग पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed