{"_id":"66ae7cd7287af42e0b0ee304","slug":"admission-on-vacant-seats-in-igu-from-5th-august-rewari-news-c-198-1-rew1001-207694-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में रिक्त सीटों पर दाखिला 5 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में रिक्त सीटों पर दाखिला 5 अगस्त से
Sun, 04 Aug 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 26रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय। संवाद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी। इसमें कुछ विभागों ने नए आवेदन भी मांगे हैं। जबकि कुछ विभागों में जिन विद्यार्थियों ने पहले से फॉर्म भरा हुआ है और प्रवेश परीक्षा दी हुई है केवल उन्हें ही मौका दिया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी उनके लिए विभागों (एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, ज्योग्राफी, फिजिक्स, गणित, एमए हिन्दी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास) में रिक्त सीटों के लिए द्वितीय ओपन फिजिकल काउंसिंलिंग 5 अगस्त को होगी। एमएससी पर्यावरण विज्ञान एवं एमएससी मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस विभाग में रिक्त बची हुई सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन जमा कर सकते हैं। एमए योग, एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, एमसीए, एमए इंग्लिश, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, बीएचएमसीटी, एमकॉम 5 वर्षीय, एमकॉम 2 वर्षीय में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरकर निर्धारित फीस के साथ 5 से 12 अगस्त तक विभाग में जमा करवा सकते है।
सुपरन्यूमैरेरी सीट (जैसे मीरपुर के लिए आरक्षित सीट, सिंगल गर्ल चाइल्ड एवं अनाथ बच्चे के लिए आरक्षित सीट आदि) पर दाखिला हेतु इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरकर विभाग में जमा करवा सकते हैं। संवाद