{"_id":"678013a9818486820c07477a","slug":"administrative-efficiency-increased-through-samadhan-camps-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-213783-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविरों से बढ़ी प्रशासनिक कुशलता : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविरों से बढ़ी प्रशासनिक कुशलता : डीसी
Thu, 09 Jan 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनींष उन्होंने समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों का मौके पर निपटारा करना ही इन शिविरों का लक्ष्य है। शिविर में हर नागरिक की हर समस्या का निदान सुनिश्चित किया जा रहा है।
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में जन सेवा को समर्पित समाधान शिविर का जिले में प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल शिकायतों के प्रभावी समाधान का माध्यम है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सहभागिता को बढ़ावा देने का एक प्रभावी प्रयास है। डीसी ने समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि, सीटीएम प्रीति रावत के साथ नागरिकों की परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सुनते हुए उनका समाधान कराया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार लोगों की शिकायतों का मौके पर निदान करने के उद्देश्य से ही समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।