फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration woke up...investigation of 1306 companies, notices issued to 410

Rewari News: जागा प्रशासन...1306 कंपनियों की जांच, 410 को जारी किए नोटिस

Sat, 21 Feb 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Administration woke up...investigation of 1306 companies, notices issued to 410
भिवाड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र। संवाद
भिवाड़ी। रीको भू-खंड में हाल ही में फैक्टरी में आग की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच समिति ने भिवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में 1306 फैक्टरियों की जांच की। इनमें 410 को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला कलक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र ने बताया कि 17 से 19 फरवरी तक विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों ने सघन जांच की। इस दौरान रीको प्रथम इकाई ने 428 कंपनियों, रीको द्वितीय इकाई ने 355 कंपनियों, फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग ने 75 कंपनियों, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने 250 कंपनियों, श्रम विभाग ने 50 कंपनियों और नगर परिषद भिवाड़ी ने 148 कंपनियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में कुल 410 कंपनियों में विभिन्न विभागीय मानकों और नियमों का पालन नहीं पाया गया, जिसके चलते संबंधित विभागों ने इन कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। इन इकाइयों को निर्धारित समय सीमा में आवश्यक सुधार करने और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर होगी कार्रवाई
सुमित्रा मिश्र ने कहा कि यह अभियान औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय नियमों और श्रम कानूनों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकना और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षित तथा नियमानुसार संचालन को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed